[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कर्मचारियों की आम सभा ने एक सप्ताह बाद आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णय।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राज्यहरियाणा

कर्मचारियों की आम सभा ने एक सप्ताह बाद आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णय।

कर्मचारियों की आम सभा ने एक सप्ताह बाद आंदोलन शुरू करने का लिया निर्णय।

पंचकूला : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित-नगर निगम कर्मचारी मंच पंचकूला के कर्मचारियों की आम सभा यवनिका पार्क सेक्टर 5 पंचकूला में दोपहर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान रामफल पार्खी ने की, और संचालन सोमपाल प्रधान तथा राम सिंह ने किया।

उपरोक्त नेताओं ने सभा मे लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, अगले सप्ताह अधिकारियों द्वारा दिया गया एक माह का समय पूरा हो जाएगा। यदि अगले सप्ताह तक सभी मानी गई मांगी पूरी नहीं की गई तो, 6 नवंबर 2023 सोमवार से नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 पंचकूला पर दोपहर रोष प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यदि फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो, नगर निगम के तमाम कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर बैठने के लिए बाधय होंगे, और सोमवार 6 नवंबर 2023 से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

इसके लिए मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला और स्वयं कमिश्नर साहब जिम्मेवार होंगे। दोनों नेताओं ने मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे मुख्य मांगे निम्न प्रकार हैं :

  • सभी कच्चे कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाए।
  • सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में सामायोजित किया जाए।
  • हटाए गए सभी कच्चे कर्मचारियों को ड्यूटी पर लिया जाए।
  • पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर बनाया जाए।
  • सभी कच्चे कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र बनवाए जाएं।
  • सभी कर्मचारियों को समय पर तेल साबुन और वर्दी दी जाए।
  • सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करने वाले मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश कुमार सिंगला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इसकी पंचकूला से बदली की जाए।
  • पिछली हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों का वेतन काटा गया है उनका पूरा वेतन भुगतान किया जाए। आदि आने को मांगे हैं जिनको लेकर धरने पर दर्शन और हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।

आज की सभा में धोलाराम, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सत्यवान, राजेश, रमेश, सोमपाल, राकेश, संतरा देवी, राजरानी आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22