[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानव श्रंखला बनाकर दिया विद्यार्थियों ने दिया मतदान का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानव श्रंखला बनाकर दिया विद्यार्थियों ने दिया मतदान का संदेश

मानव श्रंखला बनाकर दिया विद्यार्थियों ने दिया मतदान का संदेश

झुंझुनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी में स्वीप गतिविधियों के तहत स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर सभी को मतदान करने का संदेश दिया। स्कूल प्रिंसिपल संजू नेहरा ने बताया कि लगातार स्कूल द्वारा ग्रामीणों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रार्थना सभा में मानव शृंखला बनाकर बच्चों ने मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ जीवनराम ने सभी बच्चों को पीले चावल बांटे और निवेदन किया कि वे अपने अभिभावकों, पड़ौसियों और अन्य मतदाताओं से अपील करें कि 25 नवंबर 2023 को मतदान जरूर करें।

प्रिंसिपल संजू नेहरा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश कुमार अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी सुमन सोनल, सीडीईओ अनुसुइया व सीबीईओ अशोक शर्मा के मार्गदर्शन और निर्देशन में लगातार स्वीप गतिविधियां जारी है।

इस मौके पर संदीप कुमार, मोनिका, अर्पणा व्याख्याता, महावीर प्रसाद, अंजू स्वामी, ताराचंद डूडी, सतीशकुमार पालीवाल, रामलखन सैनी वरिष्ठ अध्यापक, जीवनराम, लक्ष्मण अध्यापक, कुलदीप शारीरिक शिक्षक, मनोज कुलदीप कंप्यूटर अनुदेशक, संदीप कुमार कनिष्ठ अध्यापक, शर्मिला, सुमन पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22