[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोवला में मूर्ति प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, हवन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोवला में मूर्ति प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, हवन किया

गोवला में मूर्ति प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, हवन किया

जसरापुर : गोवला के श्री गणेश पंचमुखी गोशाला में गुरुवार को भामाशाह कन्हैयालाल मित्तल कोलकाता प्रवासी हांसलसर निवासी के सहयोग से बनाए गए नवनिर्मित मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित अशोक शास्त्री एवं पंडित हनुमान सहल छावसरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई। मुख्य यजमान भगवानाराम धनखड़ सोलाना एवं छोटू रानी देवी, दिलीप सिंह झाझड़िया हांसलसर एवं सरबती देवी थीं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गोशाला से गोवला के मंदिर राधा कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा निकाली।

पंडित अशोक शास्त्री के आचार्यतत्व में हवन का आयोजन किया गया। पंडित हनुमान सहल छावसरी ने मुख्य यजमानों एवं ग्रामवासियों को यज्ञ में आहुति दिलवाई। बजरंग लाल सोलाना ने बताया कि गोशाला, हांसलसर, गोवला, सोलाना, नाटास , महरमपुर, के ग्रामवासियों के सहयोग से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर दुर्गाराम झाझड़िया, अध्यापक बीरबल झाझड़िया, सचिन, करणी सिंह फोगाट, जय नारायण फोगाट, भावूराम धनखड़, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77