[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक साल पहले मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज कराने को प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक साल पहले मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज कराने को प्रदर्शन

एक साल पहले मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज कराने को प्रदर्शन

खेतड़ी : रॉयल्टी नाका पाटन में एक साल पहले हुई मारपीट में घायल उसरिया की ढाणी के युवक की सोमवार को मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अजीत अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार उसरिया ढाणी निवासी प्रवीण (24) पुत्र ओमप्रकाश पाटन में गैलेक्सी माइनिंग रॉयल्टी कंपनी के नाके पर काम करता था। 21 सितंबर 2022 को वह ड्यूटी करके नाके पर बैठा हुआ था। रात करीब नौ बजे नाके का इंचार्ज मानवेंद्र सिंह नशे में धुत होकर स्कॉर्पियो लेकर आया। उसके साथ रूपचंद, अभिमन्यु, हीरालाल व अजय सिंह सहित अन्य लोग साथ थे। उन्होंने आते ही लोहे के पाइप व सरिए से प्रवीण पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। देशी कट्टे से हवाई फायर भी किया लेकिन वह बच गया। आरोपी उसके 4250 रुपए और सोने की चेन छीन ले गए। तब पीड़ित के पिता की ओर से पाटन थाने में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया गया था। लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में प्रवीण सिंह घायल हो गया था, जिसका जयपुर व झुंझुनूं में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात प्रवीण सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सैकड़ों ग्रामीण खेतड़ी के राजकीय उपजिला अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए तथा आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीण सिंह घर में इकलौता कमाने वाला था।

उसके पिता मजदूरी व छोटा भाई चाय की दुकान पर काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी मौत के बाद परिवार सदमे में आ गया है। आरोपी घटना के बावजूद भी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना की सूचना पर पाटन थाने के एएसआई रामपत यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से बात की जा रही है तथा मामले की गहनता से जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मदन सिंह, जय सिंह, मनोज सिंह, लालसिंह, रोहिताश, भूपेंद्र सिंह, टिल्लू सिंह, इंदर सिंह, रिंकू सिंह, शिवप्रताप सिंह, कुंदन सिंह, सुमन सिंह, सतपाल सिंह व नरेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। इस संबंध में मृतक के पिता ओमप्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की रिपोर्ट दी है। पाटन पुलिस थाने के एएसआई रामपत यादव ने रिपोर्ट लेकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77