[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुजरात में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, कांग्रेस का तंज- साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड या एक्ट ऑफ फ्रॉड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुजरातटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गुजरात में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, कांग्रेस का तंज- साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड या एक्ट ऑफ फ्रॉड

Gujarat under-construction bridge portion collapses in Palanpur: गुजरात से बड़ी खबर है। यहां पालनपुर में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव का काम चल रहा है। यह पुल रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा था। गनीमत रही कि उस वक्त कोई ट्रेन ट्रैक से गुजर […]

Gujarat under-construction bridge portion collapses in Palanpur: गुजरात से बड़ी खबर है। यहां पालनपुर में एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव का काम चल रहा है। यह पुल रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा था। गनीमत रही कि उस वक्त कोई ट्रेन ट्रैक से गुजर नहीं रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल कांग्रेस ने इस घटना के बहाने पर सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

देखिए VIDEO

साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड है या…

कांग्रेस के प्रवक्ता रोशन गुप्ता ने पुल के ढहने को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा। साहेब यह एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड है। गुजरात के भाजपाई भ्रष्टाचारी मॉडल की यही हकीकत है।

जिग्नेश ने कहा- गुजरात में विकास की नई परंपरा शुरू

वहीं, जिग्नेश मेवाणी ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि गुजरात में विकास की नई परंपरा शुरू हुई है। भ्रष्टाचार इतना करो कि पुल बनने के पहले ही ढह जाए, ताकि नया पुल बने और नया कमीशन निकाला जा सके। उत्तर गुजरात के पालनपुर की यह घटना है। इसके पहले भी अनेक पुल टूटे हैं, पर उनकी क्या जांच हुई, जांच का क्या नतीजा आया, कौन दोषी पाया गया?

एक महीने में पुल ढहने की दूसरी घटना

पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 सितंबर को सुरेंद्रनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया था। ट्रक समेत कई गाड़ियां नदी में गिर गई थीं। 10 लोग भी पानी में डूब गए थे। हालांकि रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाल लिया गया था। यह पुल भोगावो नदी पर बना था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77