[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सुरेश मोदी फिर होंगे कांग्रेस प्रत्याशी:भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर से होगा मुकाबला, 1998 के बाद कोई पार्टी दोबारा नहीं जीती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना में सुरेश मोदी फिर होंगे कांग्रेस प्रत्याशी:भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर से होगा मुकाबला, 1998 के बाद कोई पार्टी दोबारा नहीं जीती

नीमकाथाना में सुरेश मोदी फिर होंगे कांग्रेस प्रत्याशी:भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर से होगा मुकाबला, 1998 के बाद कोई पार्टी दोबारा नहीं जीती

नीमकाथाना : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी है। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने एक बार फिर सुरेश मोदी को मौका दिया है। सुरेश मोदी पार्टी के व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और विधायक भी हैं। वहीं, भाजपा पहले ही प्रेमसिंह बाजौर को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

खास बात ये है कि नीमकाथाना सीट पर 1998 के बाद कोई भी पार्टी दोबारा नहीं जीत सकी है। तब यहां से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2003 में भाजपा, 2008 में कांग्रेस, 2013 में भाजपा और 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

पहला चुनाव 20013 में लड़ा

सुरेश मोदी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 20013 में नीमकाथाना से निर्दलीय लड़ा। इससे पहले में हुए चुनाव में यह सीट कांग्रेस के रमेश खंडेलवाल ने जीती थी। अगले चुनाव में यानी 2018 में पार्टी ने चेहरा बदला और सुरेश मोदी को टिकट दिया। उनके सामने भाजपा के प्रेमसिंह बाजोर थे। सुरेश मोदी करीब 18 हजार वोटो से जीत गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62