[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना भाजपा में बगावत:प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूदोली ने किया चुनाव लड़ने का एलान, समर्थकों के साथ की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

नीमकाथाना भाजपा में बगावत:प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूदोली ने किया चुनाव लड़ने का एलान, समर्थकों के साथ की बैठक

नीमकाथाना भाजपा में बगावत:प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूदोली ने किया चुनाव लड़ने का एलान, समर्थकों के साथ की बैठक

नीमकाथाना : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद नीमकाथाना में भी बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। नीमकाथाना से दावेदारी जता रहे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर सिंह तंवर भूदोली ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आज उन्होंने अपने समर्थको की बैठक बुलाई और टिकट नहीं देने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने किसी भी राष्ट्रीय पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। रघुवीर सिंह ने इसको लेकर दो कमेटियां बनाई है, जो इस बारे में निर्यण लेगी।

बैठक में मौजूद रघुवीर सिंह भूदोली के समर्थक
बैठक में मौजूद रघुवीर सिंह भूदोली के समर्थक

रघुवीर सिंह भूदोली ने कहा कि वे 15 सालों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे है। 2013 में उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन पार्टी की ओर से कई वादे कर उनका भरा हुआ फॉर्म विड्रो करवाया था। 2018 में पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर ने कहा था कि मैं 2018 में नीमकाथाना के अलावा और कही से चुनाव लड़ लूंगा और आप का साथ दूंगा। 2018 में भी उन्होंने कोई बात नहीं की। 2023 में फिर से वो तैयार हो गए।

2023 में सभी तरीके के सर्वे में मजबूत कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यालय तक उनका नाम गया। लेकिन उन्होंने किसी प्रलोभन में आकर टिकट बाजोर को दे दिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने उनसे आग्रह किया कि आपको पीछे नहीं हटना है तो आज ही निर्णय लिया कि कार्यकर्ताओं के अनुरूप किसी भी राष्ट्रीय पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने 11 और 21 सदस्यीय कमेटी बनाई है। जो जल्द ही इसका निर्णय लेकर घोषणा करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62