[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीआरपीएफ कमांडो का निधन:पैतृक गांव गोपालपुरा में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, एक महीने से थे बीमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

सीआरपीएफ कमांडो का निधन:पैतृक गांव गोपालपुरा में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, एक महीने से थे बीमार

सीआरपीएफ कमांडो का निधन:पैतृक गांव गोपालपुरा में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, एक महीने से थे बीमार

बुहाना : बुहाना थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के सीआरपीएफ कमांडों महावीर प्रसाद का बिमारी के कारण बुधवार निधन हो गया। उनके पैतृक गांव में गुरुवार को सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।

सीआरपीएफ के एसआई आर एन मीणा ने बताया कि बुहाना थाना क्षेत्र की धुलवा पंचायत के गोपालपुरा निवासी महावीर प्रसाद (35) पुत्र नेकीराम सीआरपीएफ की 115 यूनिट में गुरुग्राम में कमांडो के पद तैनात थे। एक माह पहले महावीर प्रसाद को पीलिया की बीमारी से ग्रसित हो गए थे, जिनका उपचार चल रहा था। कमांडो महावीर प्रसाद ने गुरूग्राम के निजी अस्पताल में बुधवार शाम को अंतिम सांस ली।

कमांडो महावीर प्रसाद वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह एनएसजी में कार्यरत थे। महावीर प्रसाद के एक लड़की करीना (11) व एक लड़का अजय (15) साल का है, जो सीकर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। महावीर प्रसाद दो भाईयों में दूसरे नंबर का है। बड़ा भाई बाबूलाल खेतड़ी करता है, जबकि पत्नी मंजू देवी गृहणी है। इनके पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है।

एनएसजी के डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र धायल ने बताया कि महावीर प्रसाद बहुत ही होनहार और बहादुर जवान के रूप में कार्य करते थे‌। वह उच्च अधिकारियों की ओर से दिए जाने वाले टास्क को लगन व मेहनत के साथ पूरा करते थे। उनके निधन होने से सीआरपीएफ यूनिट को काफी गहरा आघात लगा है। इस दौरान एनएसजी कमांडो की ओर से महावीर प्रसाद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। वही उन्हें पुष्प चक्कर अर्पित कर सलामी दी गई।

इस मौके पर बुहाना एसआई हजारीलाल, होशियार सिंह राठौड़, सुभाष गुप्ता, एसआई आर एन मीणा, डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र धायल, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश जांगिड़, नजीर, संजय कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22