[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहन की टक़्कर से युवक की मौत:ट्रक का टायर बदल रहे खलासी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, खलासी की मौत, चालक घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

वाहन की टक़्कर से युवक की मौत:ट्रक का टायर बदल रहे खलासी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, खलासी की मौत, चालक घायल

वाहन की टक़्कर से युवक की मौत:ट्रक का टायर बदल रहे खलासी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, खलासी की मौत, चालक घायल

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के लोहारू रोड़ पर कासनी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक प्यारेलाल उर्फ राजेश मेघवाल डाडम तोशाम का रहने वाला था। ट्रक पर खालासी का काम करता था। बुधवार सुबह लोहारू रोड़ पर ट्रक का पंक्चर टायर बदला रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का एक साथी भी घायल हो गया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। घटना के दौरान दोनों साथ ही थे। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। वहीं घायल भीमसिंह को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद पुलिस ने परिजनां को सूचना दी। दोपहर में मृतक के परिजन आने पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है की ट्रक चालक भीम व खलासी प्यारेलाल ट्रक में सूरजगढ़ से लोहारू की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान बीच रस्ते में ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। जिस पर चालक व खलासी ट्रक को साइड में रोककर टायर बदलने लगे। इसी दौरान सूरजगढ़ कि ओर से आये एक तेज रफ़्तार वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे प्यारेलाल कि मौत हो गई वही भीम घायल हो गया। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62