[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में वोटिंग की तारीख बदलने की मांग:सांसद पीपी चौधरी ने चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, देवउठनी एकादशी के कारण आएगी परेशानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में वोटिंग की तारीख बदलने की मांग:सांसद पीपी चौधरी ने चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, देवउठनी एकादशी के कारण आएगी परेशानी

राजस्थान में वोटिंग की तारीख बदलने की मांग:सांसद पीपी चौधरी ने चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, देवउठनी एकादशी के कारण आएगी परेशानी

जयपुर : निर्वाचन विभाग ने पिछले दिनों राजस्थान में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। निर्वाचन विभाग की अधिसूचना के अनुसार लेकर निर्वाचन आयोग ने 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की है, लेकिन इस दिन देवउठनी एकादशी होने के चलते अब मतदान की तारीख बदलने की मांग भी उठने लगी है।

इसे लेकर पाली सांसद पीपी चौधरी ने मुख्य चुनाव आय़ुक्त राजीव कुमार को पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने देवोत्थान एकादशी होने के कारण मतदान की तारीख बदलने की मांग की हैं।

सांसद पीपी चौधरी ने मतदान की तारीख बदलवाने के लिए मुख्य चुनाव आय़ुक्त राजीव कुमार को लेटर लिखा है।
सांसद पीपी चौधरी ने मतदान की तारीख बदलवाने के लिए मुख्य चुनाव आय़ुक्त राजीव कुमार को लेटर लिखा है।

तय तारीख से दो दिन पहले अथवा दो दिन बाद मतदान कराने का आग्रह
पीपी चौधरी ने अपने लैटर में लिखा है कि राजस्थान में मतदान के दिन संस्कृति व धार्मिक आस्था से जुड़ा बहुत बड़ा पर्व देवोत्थान एकादशी है। यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता हैं। वहीं राजस्थान में इसका बहुत बड़ा प्रभाव हैं। प्रदेश में यह पर्व अबूझ सावे के रूप में विख्यात हैं।

इस दिन राजस्थान में बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिन करीब 50 हज़ार शादियां होगी। शादियों के चलते लोग एक शहर से दूसरे शहर में जाएंगे। वहीं शादियों में टैंट, कैटरिंग, बैंड सहित अन्य वर्ग सीधे रूप में जुड़ा होता हैं। ऐसे में यह लोग इस दिन वोटिंग करने शायद ही जा पाएं।

इसके चलते मुझे राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित आमजन से बड़ी तादात में पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इस महापर्व को देखते हुए मतदान दिनांक दो दिन पूर्व व इसके बाद कराने का आग्रह किया हैं।

सीपी जोशी भी चर्चा करने की कह चुके हैं बात
निर्वाचन विभाग ने 9 अक्टूबर को पाचं राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उसके बाद जब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो पहले उन्होंने कहा कि उस दिन जनता के साथ बीजेपी को देवताओं का आशीर्वाद भी मिलेगा।

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इसके चलते वोट प्रतिशत कम रह सकता हैं। इस बारे में क्या बीजेपी निर्वाचन आय़ोग से तारीख बदलवाने के लिए कहेगी। इस सवाल के जवाब में सीपी जोशी ने कहा था कि इस बारे में चर्चा करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62