[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद सुमेधानंद को धमकी भरा कॉल करने वाली युवती गिरफ्तार:दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में करती है नौकरी, बोली- गलती से किया कॉल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सांसद सुमेधानंद को धमकी भरा कॉल करने वाली युवती गिरफ्तार:दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में करती है नौकरी, बोली- गलती से किया कॉल

सांसद सुमेधानंद को धमकी भरा कॉल करने वाली युवती गिरफ्तार:दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में करती है नौकरी, बोली- गलती से किया कॉल

सीकर : सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती से फोन पर बदतमीजी करने के मामले में दिल्ली निवासी युवती को गिरफ्तार किया गया है। युवती दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। उसका कहना है- गलती से सांसद को कॉल कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दादिया थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि सांसद के सहायक महेंद्र कुमार निवासी पिपराली ने दादिया थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 26 सितंबर को सांसद के मोबाइल पर कोई अनजान कॉल आया था। कॉल रिसीव करने पर सामने से एक महिला बात कर रही थी। महिला ने कहा कि वह लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी गुरुग्राम से बात कर रही है।

महिला ने धमकी देकर रुपए मांगे थे

महिला ने अचानक गालियां देना शुरू कर दिया। कहा- आप मंजू देवी के गारंटर हो, आप जल्द से जल्द लोन के पैसे चुकाओ। पीए ने महिला को बताया कि यह सांसद सुमेधानंद सरस्वती का फोन नंबर है। यह बताने के बाद भी महिला लगातार गालियां और धमकी देती रही। पीए ने बताया कि उसने सांसद से भी बात करवाई। महिला ने सांसद के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू की, जिसके जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली निवासी कामना सैनी (19) निवासी राजनगर पालम कॉलोनी, साउथ वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि वह दिल्ली में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। उसे फोन किसी दूसरे व्यक्ति को करना था लेकिन गलत नंबर होने के चलते सांसद को कॉल लग गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet