[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन:यूपी के मंत्री अजय टेनी का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन:यूपी के मंत्री अजय टेनी का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन:यूपी के मंत्री अजय टेनी का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

झुंझुनूं : लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे देश में राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा काला दिवस मना रहा है। झुंझुनूं कलक्ट्रेट पर भी मोर्चा की ओर से मंगलवार को इस कांड की वर्षगांठ पर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर यूपी के मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका और उन्हें यूपी सरकार से बर्खास्त करने की मांग की।

मोर्चा के जिला महामंत्री मदन सिंह यादव ने बताया- कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर लखीमपुर खीरी में कार चढ़ाकर शहीद कर दिया गया था, यूपी के मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

आंदोलन के दौरान किसानों एवं ट्रेंड एमएससी को कानूनी गारंटी लागू नहीं किया गया। किसानों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस नहीं लिया गया।

इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से काला दिवस मनाते हुए पुतला दहन कर विरोध जताया गया। एडवोकेट बजरंग पूनिया ने बताया कि किसान आंदोलन के भाजपा सरकार ने किसानों से समझौता किया था, लेकिन उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा- किसानों के हत्यारे को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। देशभर के किसानों में आक्रोश है। अगर शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई तो किसान फिर से सड़कों पर आएगा।

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, जिलाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोङा, जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, अखिल भारतीय किसान सभा के वरिष्ठ नेता कामरेड फूलचंद बर्वर,कामरेड सुमेर सिंह बुडानिया,जिलाध्यक्ष कामरेड गिरधारीलाल महला मौजूद थे।

इसके अलावा जिला सचिव कामरेड मदन सिंह यादव, क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला संयोजक कामरेड पोकर सिंह झाझङिया, कामरेड करणीराम मंझाऊ, बजरंग लाल एडवोकेट, कामरेड प्रहलाद सिंह कुलहरि, कामरेड इशाक खान, सुभाष बाबल, अरविंद गढवाल, बजरंग बराला,अमर सिंह चाहर रोहिताश काजला,रामनारायण ढेवा भी मौजूद रहे।

साथ ही सहीराम मांझू ,सूरत सिंह कुलहरि, कामरेड धर्मपाल सिंह सुबेदार, मोहम्मद जीवन खां, बिजेंद्र सिंह कुलहरि,प्रभात,श्रीराम देवठिया,पितराम कालेर, महताब चौधरी,रामनिवास बेनीवाल, सहदेव, सचिन चोपड़ा, अनिश धायल,सुमेर सिंह बुगालिया,महावीर प्रसाद, श्यामलाल कालेर,शोएब खान,जगपाल सिंह, बच्चन सिंह,नेमीचंद व धन्नाराम सैनी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet