[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रघुनाथपुर के पास डंपर और कार में भीषण टक्कर; हादसे में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

रघुनाथपुर के पास डंपर और कार में भीषण टक्कर; हादसे में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

मृतक अमित सैनी के शव को खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

रघुनाथपुर : झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्टैंड के पास देर रात को एक डंपर और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि रघुनाथपुरा स्टैंड के पास एक डंपर व गाड़ी की भिड़ंत होने से दो घायलों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान लाडी का बास तन भोदन निवासी अमित (25) पुत्र श्यामसुंदर सैनी की मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल संदीप (27) पुत्र दुर्गाराम नायक का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल संदीप नायक के रीड की हड्डी में चोट होने के कारण उसके हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल झुंझुनू रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल में पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

सिंघाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा हादसे के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने मृतक अमित सैनी के शव को खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के दौरान स्विफ्ट गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि डंपर चालक लेकर मौके से फरार हो गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन डंपर वाले बड़ी दुर्घटना करके आसानी से फरार हो जाते हैं। पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। गौरतलब है कि छह दिन पहले भी सिंघाना में बाईपास पर श्रद्धालुओं से भारी जीप को डंपर ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। वहीं सिंघाना पुलिस का कहना है कि डंपर की खोजबीन की जा रही है।

मृतक की सिंघाना में बाइक रिपेयर की कर रखी थी दुकान
मृतक अमित के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि अमित कुमार अविवाहित था। वह सिंघाना में बाइक रिपेयर करने की दुकान कर रखी है। हादसे में घायल संदीप नायक चेजा पत्थर पर मजदूरी करता है, जो दोनों दुकान बंद करने के अमित सैनी की गाड़ी में सवार होकर अपने गांव लाडी का बास जा रहे थे। इस दौरान रघुनाथपुरा स्टैंड के पास डंपर की टक्कर लगने से वह दोनों घायल हो गए, जिनमें अमित कुमार सैनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित कुमार तीन बहन भाइयों में इकलौता था। ढाई साल पहले उसके उसके पिता श्यामसुंदर की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई थी। हादसे में घायल संदीप कुमार के पांच साल की बेटी माधवी, तीन साल का बेटा नमन व डेढ़ साल का बेटा अयान है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77