[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुरादपुर टीम राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रही विजेता:गांव पहुंचने पर किया सम्मान, ट्रैक्टर रैली भी निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलझुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

मुरादपुर टीम राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रही विजेता:गांव पहुंचने पर किया सम्मान, ट्रैक्टर रैली भी निकाली

मुरादपुर टीम राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रही विजेता:गांव पहुंचने पर किया सम्मान, ट्रैक्टर रैली भी निकाली

मुरादपुर : मुरादपुर की फुटबॉल टीम ने जोधपुर में हुई राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक खेल में राज्य स्तरीय खिताब अपने नाम किया है। गांव पहुंचने पर आज ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया।

फुटबॉल टीम के कोच कमल यादव ने बताया कि मुरादपुर ग्राम पंचायत की फुटबॉल टीम पुरुष वर्ग में जिला स्तर पर विजेता रही थी। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुरादपुर की टीम का हनुमानगढ़ की टीम से फाइनल मुकाबला हुआ। इस दौरान मुरादपुर की टीम ने हनुमानगढ़ की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

नवरंग डांगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई है, यदि समय पर उन प्रतिभाओं को निखार लाने में प्रयास किया जाए तो खिलाड़ी क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों का अभाव होने के कारण खिलाड़ी खेलों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। सरकार की ओर से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर संसाधन मुहैया करवाने चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सिंघाना से मुरादपुर तक ट्रैक्टर रैली निकाली।

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, महेंद्र गर्सा, रघुवीर महला, महेन्द्र गर्सा, विनोद गर्सा, पंकज उर्फ अटल, शुभकरण, गिल्लू, संदीप गुर्जर डूमोली, सतपाल, रामदेव, शेखर, राकेश कुमार, जुगलाल, रोहिताश, ईश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र महला, रामस्वरूप बड़सरा, पप्पू महला, सत्यवीर, राजवीर, जयपाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77