[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर पहुंचे,आज जयपुर में, कांग्रेस के नए भवन का करेंगे शिलान्यास, सीएम समेत पार्टी नेताओं ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर पहुंचे,आज जयपुर में, कांग्रेस के नए भवन का करेंगे शिलान्यास, सीएम समेत पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जीत का मंत्र देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जयपुर आएंगे।

Rajasthan Election 2023 Rahul Gandhi in Jaipur Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी शनिवार सुबह जयपुर पहुंचे। राहुल आज यहां कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें शामिल होने जयपुर आएंगे।

राजस्थान प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल को पहनाई सूत की माला।

राहुल गांधी आज जयुपर में पार्टी के कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। वे दोपहर में जयुपर पहुंच सकते हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जीत का मंत्र देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जयपुर आएंगे। वे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।साथ ही मानसरोवर में बनने वाले प्रदेश कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास भी करेंगे। खरगे दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचेंगे और मानसरोवर स्थित वीटी रोड ग्राउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। वे सुबह करीब आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। इसके बाद खरगे-राहुल शाम 4 बजे सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका का लोकार्पण कर उसका अवलोकन करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet