[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फायरिंग कर खौफ फैलाना चाहता था, लड़खड़ाते हुए आया कोर्ट:रंगदारी के लिए व्यापारी से मारपीट कर की थी फायरिंग, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया पेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

फायरिंग कर खौफ फैलाना चाहता था, लड़खड़ाते हुए आया कोर्ट:रंगदारी के लिए व्यापारी से मारपीट कर की थी फायरिंग, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया पेश

फायरिंग कर खौफ फैलाना चाहता था, लड़खड़ाते हुए आया कोर्ट:रंगदारी के लिए व्यापारी से मारपीट कर की थी फायरिंग, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया पेश

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने थानाधिकारी भंवर कुमावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस जब उसे कोर्ट में पेश करने लाई तो उसकी एक टांग टूटी हुई थी और उस पर प्लास्टर बंधा था। जिसके कारण वह लड़खड़ाकर चल रहा था।

कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि नीमकाथाना इलाके के 2 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र में देर रात बाइक पर सवार तीन बदमाश लूट के इरादे से दुकान में घुसे और किराना व्यापारी गोर्वधन सिंह से रुपये मांगने लगे। रुपये नही देने पर व्यापारी से मारपीट की और फायरिंग कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई व्यापारी की बहन पर भी बदमाशों ने देशी कट्टे की बिट से हमला किया और फरार हो गए।

बाद में घायल व्यापारी और उसकी बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां गंभीर हालत होने पर दोनों को जयपुर के लिए रेफर किया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी पाटन निवासी प्रदीप योगी (22) निवासी पाटन को भूदौली से गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिक को निरुद्ध किया।

पूछताछ में सामने आया की प्रदीप और उसके साथियों ने हरिद्वार के रहने वाले नाबालिक से हथियार मंगवाए और वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22