[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता राजीव चौधरी ने नौजवानों को परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

भाजपा नेता राजीव चौधरी ने नौजवानों को परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया

भाजपा नेता राजीव चौधरी ने नौजवानों को परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया

झुंझुनूं : झुंझुनूं के केशव आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के खेल मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत भव्य जनसभा होनी है। भाजपा नेता राजीव चौधरी ने कुलोद ग्रामीण मंडल के नौजवानों से यात्रा व जनसभा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। राजीव चौधरी ने कहा कि नौजवान हमेशा परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। खासकर पहली बार वोट डालने वाले नौजवानों को बदलाव के लिए संकल्पित होना है। कांग्रेस शासन में पेपर लीक आम बात हो गई, अब हमें इस सरकार को हटाना है। ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सरकारी भर्तियां हो सकें।

कुलोद ग्रामीण मंडल के नौजवानों ने राजीव चौधरी के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार किया। इस दौरान कुलोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, देरवाला सरपंच राकेश मोटसरा, दोरासर पंचायत समिति सदस्य अर्जुन महला, दीपक कुमावत, बिशनपुरा सरपंच प्रतिनिधि मनीष, बीबासर सरपंच हरपाल सिंह, विक्की बिशनपुरा, गोपाल सिंह, उदावास सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिहाग समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62