[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं डिपो से लंबे रूट के लिए 6 नई बसें:परिवहन में मंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यात्रियों को फायदा होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं डिपो से लंबे रूट के लिए 6 नई बसें:परिवहन में मंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यात्रियों को फायदा होगा

झुंझुनूं डिपो से लंबे रूट के लिए 6 नई बसें:परिवहन में मंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यात्रियों को फायदा होगा

झुंझुनूं : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झुंझुनूं रोडवेज डिपो से रविवार को लंबे रूट के लिए 6 नई बसों की शुरुआत की गई। परिवहन मंत्री ने दोपहर में इसका शुभारंभ किया। मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि यात्रियों को सुविधाओं देखते हुए झुंझुनूं डिपो से ग्रामीण क्षेत्र से होकर नए रूट शुरू किए गए हैं।

नए रूट शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि यह बसें झुंझुनूं डिपो से ग्रामीण रूट से होकर जयपुर, दिल्ली, जालोर, भिवानी व हिसार तक जाएगी। इनमें से पांच बसों का संचालन झुंझुनूं डिपो व एक का जालोर डिपो से होगा।

जालोर रोडवेज डिपो की ओर से भीनमाल से झुंझुनूं तक स्लीपर बस सेवा शुरू की गई है। यह बस भीनमाल से 1 बजे चलेगी। शाम 4 बजे जालोर पहंचेगी। इसके बाद रात 8 बजे जोधपुर, नागौर में रात 11 बजे, डीडवाना 1ः30 बजे, सीकर सुबह 3ः45 बजे तथा झुंझुनूं में सुबह 5 बजे जाएगी। वापसी में इसी रूट पर झुंझुनूं से शाम 7 बजे जालोर सुबह 7ः30 बजे पहुंचेगी।

शुभारंभ के दौरान झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर, गिडानिया ब्लॉक सुमेर सिंह महला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह सोलाना, झुंझुनूं डिपो मैनेजर राकेश गढ़वाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता व रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62