[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजीव गांधी युवा मित्रों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजीव गांधी युवा मित्रों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

वंचित तबके तक सरकार की योजनाएं पहुंचाएं युवा मित्र- जिला कलक्टर

झुंझुनूं : आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वाधान में शनिवार को नवनियुक्त राजीव गांधी युवा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सूचना केंद्र सभागार में जिला कलेक्टर डॉ खुशाल के मुख्य अतिथ्य में आयोजित हुआ। जिला कलक्टर डॉ खुशाल ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता पहुंचने में राजीव गांधी युवा मित्रों की भूमिकाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा मित्र वंचित तबके तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएं। सांख्यिकी विभाग की सहायक निदेशक पूनम कटेवा ने युवा मित्रों के द्वारा किए जाने वाले कार्य और उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया।

आईसीडीएस के उपनिदेशक एवं जिला स्वीप कोर्डिनेटर बिजेन्द्र सिंह राठौड़़ ने अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी के अतिरिक्त 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष के होने वाले युवाओं का नाम जुड़वाने, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता को दी जाने वाली सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी दी और मतदान की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामजस ने सोशल मीडिया, जनसंवाद, संस्थागत संवाद, परिवार संवाद आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। वहीं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी श्योपाल सिंह ने पालनहार, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना , सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वाईआईपी अजय कुमार और कौशल जांगिड़ ने जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में युवा मित्र कमलदीप, टेकचंद एवं मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62