[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : शहीद कुलदीप सिंह राव के स्मारक पर मनाया रक्षाबंधन:शहीद की प्रतिमा पर राखी बांधते भावुक हुई बहन, युवाओं ने किया पौधरोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : शहीद कुलदीप सिंह राव के स्मारक पर मनाया रक्षाबंधन:शहीद की प्रतिमा पर राखी बांधते भावुक हुई बहन, युवाओं ने किया पौधरोपण

शहीद कुलदीप सिंह राव के स्मारक पर मनाया रक्षाबंधन:शहीद की प्रतिमा पर राखी बांधते भावुक हुई बहन, युवाओं ने किया पौधरोपण

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना के घरड़ाना खुर्द में बुधवार को शहीद स्क्वाड्रन लीड़र कुलदीप सिंह राव के स्मारक स्थल पर ग्रामीणों की ओर से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान युवाओं की ओर से पौधारोपण कर उनकी परवरिश करने का संकल्प लिया गया।

शहीद कुलदीप सिंह राव की बहन डिप्टी कमांडेंट अभिता राव ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और इस दौरान वह भावुक हो गई तो परिजनों ने उसे साहस दिया। देश के लिए शहीद हुए कुलदीप सिंह राव की प्रेरणा के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

शहीद पिता रणधीर सिंह राव ने कहा कि झुंझुनू जिले को वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है और यहां के युवा देश सेवा के लिए अपना महत्वपूर्ण बलिदान देते हैं। गांव गांव में देश पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की प्रतिमाएं लगी हुई है, जो युवाओं को देश सेवा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। शहीद कुलदीप सिंह भी एक बहादुर सैनिक थे, जिन्होंने अपने देश के लिए प्राणों का बलिदान देकर अपने गांव व झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है।

नेवी की कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत बहन अभिता राव ने अपने भाई के बलिदान को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान बताते हुए कहा कि उनके भाई ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बलिदान दिया था। आज इस त्योहार पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है तथा भविष्य में कुलदीप सिंह की प्रेरणा के अनुसार देश सेवा में तत्पर रहेगी। कुलदीप सिंह राव भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर कार्यरत थे,जो तमिलनाडु के कन्नूर में 8 दिसंबर 2021 में हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के साथ देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने शहीद स्मारक स्थल पर पौधारोपण कर उसके परवरिश करने का संकल्प लिया और सहित कुलदीप अमर रहे के नारों का गूजायमन किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर माता कमला देवी,बलजीत, संदीप राव, ईश्वर सिंह राव, कंवरपाल, सतीश, सूरजभान, नितीन बाबू, सरजीत राव, दिवेश, विक्की, ललीत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77