[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई दिल्ली : 25वां राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार: मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता पहुंचे; सोनिया गांधी ने कही यह बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीराज्य

नई दिल्ली : 25वां राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार: मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता पहुंचे; सोनिया गांधी ने कही यह बात

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जवाहर भवन में 25वें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार में कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा, ‘पूर्व पीएम राजीव गांधी ने हमेशा हमारे देश में महिलाओं को मजबूत करने के लिए काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पंचायतों और नगर निगमों में महिलाओं के लिए आरक्षण हो। अगर आज 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण और शहरी निकायों में हैं तो यह राजीव गांधी की कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता के कारण ही है।’

पूर्व पीएम ने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं: सोनिया
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का राजनीतिक करियर क्रूर तरीके से खत्म हुआ, लेकिन उन्होंने इतने कम समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि वह देश की विविधता के प्रति बहुत संवेदनशील थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कही यह बात
खरगे ने कहा, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती है। जश्न मनाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि, राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार एक विशेष कार्यक्रम है। एक प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने देश-दुनिया के शीर्ष नेताओं के बीच अपनी जगह बनाई थी।’

राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश हो रही: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज कल अलग विचारधारा के लोग राजीव गांधी की उपलब्धियों को नकारने में लगे हैं। राजीव गांधी की सफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता। देश के संसदीय इतिहास में राजीव गांधी के पक्ष में अब तक का सबसे बड़ा बहुमत मिला था। 1984 में कांग्रेस 401 सीटें जीती थी। उस समय दो सीटें जीतने वाली पार्टी या विपक्ष को राजीव गांधी एहमियत देते थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77