[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पद्मभूषण अशोक ध्यानचंद बोले- खिलाड़ी आत्मविश्वास बढाएं:कहा- ओलिंपिक में ज्यादा पदक जीतें; JJT यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पद्मभूषण अशोक ध्यानचंद बोले- खिलाड़ी आत्मविश्वास बढाएं:कहा- ओलिंपिक में ज्यादा पदक जीतें; JJT यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का सम्मान

पद्मभूषण अशोक ध्यानचंद बोले- खिलाड़ी आत्मविश्वास बढाएं:कहा- ओलिंपिक में ज्यादा पदक जीतें; JJT यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का सम्मान

झुंझुनूं : झुंझुनूं की JJT यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर पद्मभूषण अशोक ध्यानचंद ने कहा कि आज देश को युवा खिलाड़ियों की बहुत जरूरत है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र पद्मभूषण ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अशोक ध्यानचंद ने कहा कि खिलाड़ी अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी नियमित मेहनत करें और ओलिंपिक में पहले से ज्यादा पदक जीतकर लाएं।

अशोक ध्यानचंद ने कहा- खिलाड़ी अपना गोल स्वयं तय करें। उनका सपना है कि अब बेटियां भी हॉकी में स्वर्ण पदक जीतकर लाएं। उन्होंने अपने पिता मेजर ध्यानचंद के बारे में बताया कि उन्होंने लगातार 6 ओलिंपिक पदक जीतकर हिंदुस्तान का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। वे ऐसे एकमात्र खिलाड़ी थे, जिनका अंतिम संस्कार उसी मैदान पर किया गया जहां पर वे खेला करते थे।

इस दौरान यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय खेल संघ के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। समारोह में हरियाणा के गायकों ने गीतों की प्रस्तुतियां दी।

इस अवसर पर एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा का सम्मान किया गया। चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जेजेटी यूनिवर्सिटी अब विश्व स्तरीय पटल पर होगी और यहां खेलों के माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

इनका किया सम्मान

समारोह में अर्जुन अवार्डी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रीतम ठाकरान, अर्जुन अवॉर्डी ममता खरब, अर्जुन अवार्डी कुश्ती ओलंपियन अशोक गर्ग, बैडमिंटन के रवि कुमार बलराज, पद्मभूषण डॉ. शरणजीत कौर, ताइक्वांडो की अरुणा, अर्जुन अवार्डी व भारतीय कबड्डी टीम की कैप्टन संजीव बालियान का सम्मान किया।

साथ ही अर्जुन अवार्डी व कबड्डी के एशियाई मेडलिस्ट राममेहर सिंह, अर्जुन अवार्डी राकेश कुमार, अर्जुन अवार्डी मंजीत चिल्लर ताइक्वांडो के सूर्य प्रताप राठी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती रैफरी प्रोफेसर आरपी गर्ग, हॉकी रैफरी निर्मल डागर आदि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

डॉ देवेन्द्र सिंह ढुल ने कहा कि अब झुंझुनूं जिले के खिलाड़ी खेलों में नाम रोशन करेंगे। संचालन डॉ तनुश्री ने किया। कार्यक्रम में एएसपी गिरधारी लाल शर्मा, एडवोकेट भगवान सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र भाम्बू, रजिस्ट्रार डॉ मधु गुप्ता, डॉ अंजू सिंह, उमा देवी टीबडेवाला, प्रेमलता के टीबड़ेवाला सहित विश्वविद्यालय स्टाफ व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77