[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-इस्लामपुर : इस्लामपुर में हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरे पानी में बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-इस्लामपुर : इस्लामपुर में हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरे पानी में बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ

इस्लामपुर में हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरे पानी में बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं-इस्लामपुर : इस्लामपुर। कस्बे में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई। सुबह धूप निकली मगर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर को लगभग दो घण्टे मूसलाधार बारिश हुई। अच्छी बारिश से निचले इलाकों में बने घरों में पानी भर गया जिसे ग्रामीण देर तक निकालने में लगे रहे। एक ओर जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने फसलों के लिए अमृत का काम किया। तेज बारिश से कस्बे में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों में और न्यू बहार कॉलोनी में पानी भर गया जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मानसून में हुई यह पहली मूसलाधार बारिश थी। मुख्य मार्गों की सड़कें लबालब हो गई जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। तेज बारिश से पुराना पोस्ट ऑफिस पर काफी पानी जमा हो गया जिससे राहगीरों को बेहद परेशानी हुई और रास्ता बदलकर जाना पड़ा। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बन गया। बारिश होने से गर्मी से पसीना-पसीना होने वालों को राहत महसूस हुई। वहीं देर शाम तक भी आसमान में काली घटाएं छाई रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet