[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : थाने के सामने प्रेमी जोड़े ने जहर खाया:कसम खाई थी- पकड़े गए तो साथ मर जाएंगे, युवती की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : थाने के सामने प्रेमी जोड़े ने जहर खाया:कसम खाई थी- पकड़े गए तो साथ मर जाएंगे, युवती की मौत

थाने के सामने प्रेमी जोड़े ने जहर खाया:कसम खाई थी- पकड़े गए तो साथ मर जाएंगे, युवती की मौत

झुंझुनूं : एक महीने से घर से गायब प्रेमी जोड़े ने थाने के सामने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले गए, जहां युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन (एक ही जाति के) लगते थे और 1 महीने से घर छोड़ अलग रहते थे। जिस कार ड्राइवर ने उन्हें थाने पहुंचाया था उसे कहा था कि पकड़े गए तो जहर खा लेंगे। मामला झुंझुनूं के कोतवाली थाने में गुरुवार रात 10 बजे का है। दोनों को जयपुर के SMS हॉस्पिटल में रेफर किया गया था, युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों को बीडीके हॉस्पिटल लाया गया। लड़के की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद दोनों को बीडीके हॉस्पिटल लाया गया। लड़के की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

1 महीने से चल रहे थे फरार, दोनों के बीच था अफेयर

कोतवाली थाना पुलिस के SHO राम मनोहर ने बताया कि मृतक दीपिका उर्फ दीया (20) और सुनील (21) दोनों झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र के हीरवा गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक ही जाति के हैं, ऐसे में रिश्ते में भाई-बहन भी लगते हैं।

दीपिका फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी, जबकि सुनील खेती-बाड़ी का काम करता है। 26 जून को दोनों घर से भाग गए थे। इस पर दीपिका के परिजनों ने सिंघाना थाने में 26 जून को गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

थाना पुलिस भी इनका पीछा कर रही थी। तीन दिन पहले दोनों झुंझुनूं से एक किराया की कार लेकर गए थे। जब सुनील ने रुपए नहीं दिए तो कार मालिक गुरुवार को दोनों को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सौंप दिया।

थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों रात में थाने में बैठे थे, तभी अचानक उल्टी करने लग गए। इन्हें बीडीके हॉस्पिटल लाया गया तो पता चला जहर खा लिया है।

सिंघाना पुलिस 1 महीने से दोनों की तलाश कर रही थी।
सिंघाना पुलिस 1 महीने से दोनों की तलाश कर रही थी।

झुंझुनूं से गाड़ी ली थी किराया पर, बोले थे- शादी नहीं हुई तो जहर खा लेंगे

कार मालिक अरूण कुमार ने बताया कि 3 दिन पहले 25 जुलाई को सुनील ने गाड़ी किराए पर ली थी। बताया था कि हनुमानगढ़ कोई दवाई लेने जा रहा है। और, बताया कि वह शाम तक आ जाएगा। एक दिन का वह किराया दे चुका था।

अगले दिन नहीं आया तो हमने कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया। तीन दिन बाद भी जब कॉल नहीं उठाया और गाड़ी नहीं आई तो जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की गई। यहां से गाड़ी लॉक कर दोनों के पास पहुंचे।

यहां रुपए मांगे तो देने से मना कर दिया। इस पर हम कोतवाली थाना लेकर पहुंचे। वही लड़के को होश आने के बाद पुलिस के पर्चा बयान में बताया की हम शादी करने के लिए घर से निकले थे। कसम खाई थी कि शादी नहीं हुई तो दोनों जहर खाकर मर जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet