[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

गुढ़ागौड़जी में 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर होगा आयोजन, एससी-एसटी समाज की बैठक में किया समारोह के पोस्टर का विमोचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

गुढ़ागौड़जी : कस्बे के भोड़की रोड स्थित मेघवाल कृषि फार्म हाउस पर रविवार को एससी-एसटी समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान समाज के लोगों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। बाबा साहेब की स्मृति में रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में पंकज खाजपुरिया, महेंद्र चनानिया, रामकरण नारनौलिया, मोहन कायल, जीतू गोठवाल, पवन मेघवाल, राहुल जाटव, गोकुल माहीच, शीशराम सिलोलिया, शक्तिमान वाल्मीकि, लक्की कांटीवाल एवं सुरज्ञान मीणा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77