सरदारशहर में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा की सुमित्रा मूंड बनीं प्रधान
15 में से आठ मत हासिल कर तीन वोटों से दर्ज की जीत, कांग्रेस के बीरबल राम को पांच और रालोपा की राधा को मिले दो मत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को सरदारशहर पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा मूंड ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बीरबल राम को तीन मतों के अंतर से हराया। चुनाव मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी राधा तीसरे स्थान पर रहीं।
आठ मतों के साथ हासिल किया बहुमत
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि प्रधान पद के निर्वाचन के लिए सरदारशहर पंचायत समिति के पुराने सभागार में निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मतदान में कुल 15 मत पड़े, जिनमें भाजपा की सुमित्रा मूंड को आठ, कांग्रेस के बीरबल राम को पांच तथा रालोपा की राधा को दो मत प्राप्त हुए। बहुमत हासिल करने के साथ ही सुमित्रा मूंड प्रधान निर्वाचित हुईं और पंचायत समिति की कमान भाजपा के हाथों में आ गई।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2579841

