अनियंत्रित पिकअप पोल तोड़कर दीवार में घुसी:खेतड़ी में बिजली सप्लाई ठप, सुबह तक बहाल नहीं हुई, डंपर को ओवरटेक करते समय हादसा
अनियंत्रित पिकअप पोल तोड़कर दीवार में घुसी:खेतड़ी में बिजली सप्लाई ठप, सुबह तक बहाल नहीं हुई, डंपर को ओवरटेक करते समय हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के बस स्टैंड के पास देर रात को डंपर को ओवरटेक करते समय एक पिकअप गाड़ी ने संतुलन खो दिया। इस दौरान पिकअप गाड़ी बिजली का पोल तोड़कर दिवार में घुस गई। बिजली का पोल टूटने से कस्बे में बिजली सप्लाई बंद हो गई जो सुबह तक बहाल नहीं हो सकी।
पपुरना से चिरानी जा रहा था पिकअप ड्राइवर
पिकअप ड्राइवर चिरानी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह रात करीब 11 से पपुरना से अपने गांव जा रहा था। जब खेतड़ी बस स्टैंड के पास पंहुचा तो आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से दुसरी गाड़ी आने से पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होने पर उसने सड़क से नीचे उतारने का प्रयास किया तो गाड़ी बिजली का पोल तोड़कर दिवार में घुस गई। इस दौरान गाड़ी ड्राइवर बाल बाल बच गया।
गनीमत रही की बिजली के पोल के पास पुराना कुआं भी है, लेकिन कुए के ऊपर जाल लगा होने से गाड़ी मुंदेर को तोड़ती हुईं दिवार से टकरा गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान बिजली का पोल टूट जाने से कस्बे में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली सप्लाई ठप होने से पूरी रात कस्बे में बिजली बहाल नहीं हो पाई, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
पोल टूटने से बिजली सप्लाई गुल रही
ग्रामीण दिनेश कुमार ने बताया कि एक बिजली का पोल टूट जाने से पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई, जो सुबह तक बहाल नहीं की गई है। बिजली विभाग को कस्बे की बिजली सप्लाई के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। हादसे के दौरान पिकअप गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। फिलहाल पिकअप को सड़क से हटाकर बिजली सप्लाई दुरस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2576870


