रींगस थाने के एएसआई का निधन,1 महीने से बीमार थे:चुनाव ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
रींगस थाने के एएसआई का निधन,1 महीने से बीमार थे:चुनाव ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
रींगस : रींगस पुलिस थाने में तैनात एएसआई रामरतन सिंह फोगावट (54) का जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव डांगियों का बास की ढाणी चौपड़ावाली में पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार, फोगावट 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव की ड्यूटी के लिए फलोदी गए थे। 22 या 24 अक्टूबर को चुनाव ड्यूटी पूरी करवाई गई। इसके बाद 25 अक्टूबर को उनके पेट में दर्द और तेज बुखार हुआ।
उन्हें चौमूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में 4 नवंबर को जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। मंगलवार को सीने में तेज दर्द होने और खून की उल्टी होने के बाद उनका निधन हो गया।

पिपलोदा का बास से चोपड़ा की ढाणी तक निकली तिरंगा यात्रा
बुधवार को खंडेला से उनके पैतृक गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा पिपलोदा का बास से सुजाना, समर्थपुरा और हमीरकला होते हुए चोपड़ा की ढाणी पहुंची। गांव पहुंचने पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विधायक सुभाष मील, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह फोगावट, हरीश काजला, डीएसपी श्रेष्ठ दीक्षित और एसआई सांवरमल सहित लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पत्नी का 2018 में हो चुका था निधन
एएसआई रामरतन सिंह फोगावट वर्ष 1993 में कोटा में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2019 में हेड कांस्टेबल और 2024 में एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल में रींगस, कोटा और सीकर में सेवाएं दीं। रामरतन सिंह फोगावट की पत्नी केशर का वर्ष 2018 में निधन हो गया था। उनके परिवार में 29 वर्षीय बेटा अरविंद और दो बेटियां भावना व सरिता हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, बच्चे नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2570688


