नीमकाथाना में 230KG संदिग्ध पनीर ले जा रहा युवक गिरफ्तार:डिग्गी में भरा हुआ था, नाकाबंदी में पकड़ा; दो पिकअप और दो कारें भी जब्त
नीमकाथाना में 230KG संदिग्ध पनीर ले जा रहा युवक गिरफ्तार:डिग्गी में भरा हुआ था, नाकाबंदी में पकड़ा; दो पिकअप और दो कारें भी जब्त
नीमकाथाना : नीमकाथाना में 230 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा गया है। पुलिस ने स्विफ्ट कार में पनीर का परिवहन कर रहे तिजारा के बिलासपुर निवासी शाहिद उर्फ लल्लू खान को गिरफ्तार किया है। पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने पनीर के सैंपल लिए। सदर थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया- पुलिस की ओर से क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में पनीर ले जाते हुए संदेह होने पर वाहन को रुकवाकर जांच की गई।

कार में करीब 230 किलो पनीर मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर पनीर के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता स्पष्ट हो सकेगी। थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी में करीब 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो पिकअप और दो कार भी जब्त की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563713


