[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद नागर मल नायक की प्रतिमा का अनावरण:भामाशाहों और वीरांगनाओं का सम्मान, युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

शहीद नागर मल नायक की प्रतिमा का अनावरण:भामाशाहों और वीरांगनाओं का सम्मान, युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा

शहीद नागर मल नायक की प्रतिमा का अनावरण:भामाशाहों और वीरांगनाओं का सम्मान, युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा

नेछवा : राजस्थान के फागलवा गांव स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को शहीद नागर मल नायक की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीकर सांसद अमराराम रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने की। अतिथियों और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

30 भामाशाहों और वीरांगनाओं का किया सम्मान

कार्यक्रम में स्मारक निर्माण में सहयोग करने वाले गांव के 30 भामाशाहों और आसपास के गांवों के शहीद परिवारों की वीरांगनाओं को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कौशल कुमार पांडे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

युवाओं से सेना में भर्ती होने का आह्वान

सांसद अमराराम ने कहा कि शहीद नागर मल की शहादत से गांव और समाज का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने स्मारक निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार जताया। सुल्तान सिंह फौजी ने बताया कि नागर मल नायक 23 नवंबर 2025 को देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने युवाओं से सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का आह्वान किया।

सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों पर सभी को गर्व है। युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर सेना में शामिल होना चाहिए।

स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में गुरुकृपा स्कूल, सेवद बड़ी, सेठ हरदेव दास अग्रवाल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक राजेंद्र बीरड़ा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77