चिड़ावा उप जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू:बच्चों को पिलाई खुराक, अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक टीमें
चिड़ावा उप जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान शुरू:बच्चों को पिलाई खुराक, अगले दो दिन घर-घर जाकर खुराक टीमें
चिड़ावा : चिड़ावा उप जिला अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 की शुरुआत हुई। डॉ. रघुवीर मील ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया। डॉ. रघुवीर मील ने अभिभावकों और स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने की अपील की। बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ ने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।
दो दिन घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा
सेक्टर ऑफिसर डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। अगले दो दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी। अस्पताल प्रभारी डॉ. नितेश जांगिड़ ने स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की और लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम बीसीएमओ डॉ. संतकुमार जांगिड़ और अस्पताल प्रभारी डॉ. नितेश जांगिड़ के निर्देशन में हुआ। इस दौरान सेक्टर ऑफिसर डॉ. तरुण जोशी, संजय और विद्या सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अस्पताल का चिकित्सा स्टाफ, नर्सिंग कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561135