पूर्व प्रधान सविता खरबास ने 261 मतों से दर्ज की जीत, प्रधान पद की दौड़ में मजबूत दावेदारी
वार्ड 14 से सुमन खेदड़ को दी शिकस्त, उदयपुरवाटी की रह चुकी हैं प्रधान, वर्तमान में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की संभाल रही हैं जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : पंचायत समिति चुनाव में वार्ड संख्या 14 से पूर्व प्रधान सविता खरबास ने 261 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन खेदड़ को पराजित किया। सविता खरबास पूर्व में उदयपुरवाटी पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी हैं। वर्तमान में वे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता के चलते उनकी जीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में कांग्रेस के 13 प्रत्याशियों की जीत के बाद अब प्रधान पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सविता खरबास को प्रधान पद के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। अब सभी की नजरें प्रधान पद के चुनाव और राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559532
