[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोवर्धनपुरा में आठ दिन से बिजली का पोल टूटा:महला की ढाणी में 11 हजार केवी लाइन का पोल ठीक नहीं हुआ, ग्रामीणों ने शिकायत की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

गोवर्धनपुरा में आठ दिन से बिजली का पोल टूटा:महला की ढाणी में 11 हजार केवी लाइन का पोल ठीक नहीं हुआ, ग्रामीणों ने शिकायत की

गोवर्धनपुरा में आठ दिन से बिजली का पोल टूटा:महला की ढाणी में 11 हजार केवी लाइन का पोल ठीक नहीं हुआ, ग्रामीणों ने शिकायत की

पलसाना : पलसाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव की महला की ढाणी में पिछले आठ दिनों से 11 हजार केवी बिजली लाइन का पोल टूटा हुआ है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक पोल को ठीक नहीं करवाया गया है।

टूटा हुआ पोल हादसे को न्योता दे रहा

ग्रामीणों ने बताया कि टूटा हुआ पोल हादसे को न्योता दे रहा है। इस संबंध में गोवर्धनपुरा फीडर के लाइनमैन राजू को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने लाइनमैन को बताया कि उनके घरों में करंट आ रहा है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से लाइन का शटडाउन करने की मांग की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने यहां तक कहा कि जब तक विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पोल को ठीक नहीं कर देती, तब तक वे अंधेरे में रहने को तैयार हैं और मरम्मत के बाद ही बिजली चालू की जाए। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों रामनरेश सिंह, अजीत सिंह, छीतर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामपाल, कमलेश, शंकर, रामनिवास सहित अन्य ग्रामीणों में बिजली विभाग की अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है।

लाइनमैन ने शाम तक ठीक करवाने का दिया आश्वासन

मामले में भास्कर टीम ने जब लाइनमैन राजू से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्हें पोल टूटने की जानकारी है। शाम तक गाड़ी भेजकर टूटे हुए पोल को ठीक करवा दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77