चिड़ावा में मंदिरों में मनाया बाबा श्याम का जन्मदिन:छप्पन भोग चढ़ाया, केक काटे; मंदिरों में जुटे श्रद्धालु
चिड़ावा में मंदिरों में मनाया बाबा श्याम का जन्मदिन:छप्पन भोग चढ़ाया, केक काटे; मंदिरों में जुटे श्रद्धालु
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में बाबा श्याम का जन्मदिन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में केक काटे गए और बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिरों को गुब्बारों, फूलों और बिजली की लाइटों से सजाया गया। पिलानी रोड पर पटवार घर के पीछे स्थित गुरुकृपा श्याम मंदिर में बाबा का फूलों से श्रृंगार किया गया। यहां केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
पुरानी बस्ती के श्याम मंदिर में छप्पन भोग
पुरानी बस्ती स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा की मूर्ति और मंदिर परिसर को बाहर से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया। रात में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने मूर्ति के सामने रखे कई केक काटे और एक साथ ‘हैप्पी बर्थडे बाबा श्याम’ गाया। इस दौरान भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
गोविंद देव मंदिर में भी मनाया जन्मोत्सव
श्री हरिनाम प्रभात फेरी चिड़ावा की ओर से भेड़ा परिवार के गोविंद देव मंदिर में भी बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महंत सुशील शर्मा, भूपेंद्र शर्मा मंजू, ममता शर्मा, खुशी शर्मा, मोनिका, ममता जसरापुरिया, अनीता, सुनीता पांडे, कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, कैलाश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, ज्योति शर्मा, मोहित सोलंकी, माया और वार्ड 30 के पार्षद राकेश पाटनवाला मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559797

