डूंडलोद में देर रात अनियंत्रित कार दुकान में घुसी:तेज टक्कर से खुले एयरबैग, ड्राइवर को मामूली चोटें
डूंडलोद में देर रात अनियंत्रित कार दुकान में घुसी:तेज टक्कर से खुले एयरबैग, ड्राइवर को मामूली चोटें
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के बलवंतपुरा फाटक के पास देर रात एक कार दुकान में जा घुसी। कार क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर के दौरान उसके एयरबैग खुल गए। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, कार डूंडलोद से सीकर की ओर जा रही थी। मोड़ पर कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। कार ने दुकान के बाहर रखे जनरेटर और अन्य सामान को टक्कर मारी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसा देर रात हुआ। दिन में दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहती है। अगर हादसा दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559786

