[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य हासिल करने में एआई और पीएएल तकनीक बनेगी मददगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य हासिल करने में एआई और पीएएल तकनीक बनेगी मददगार

डाइट सीकर में वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित, जिले के 186 शिक्षकों ने लिया भाग

सीकर : विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने और शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), सीकर के ईटी प्रभाग की ओर से शनिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं व्यक्तिगत अनुकूलित अधिगम (पीएएल) विषय पर वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के 186 शिक्षकों ने भाग लिया।

ईटी प्रभागाध्यक्ष बजरंग लाल डूडी के नेतृत्व तथा प्रभारी संजय शर्मा एवं डॉ. सुरभि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति असलम शेख ने शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा के स्वरूप को तेजी से बदल रही है। इसके माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को सरल, रोचक, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण में जनरेटिव एआई, कहूट और व्यक्तिगत अनुकूलित अधिगम (पीएएल) के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों को बताया गया कि एआई आधारित साधनों से शिक्षण सामग्री तैयार करने, प्रश्न बनाने, गतिविधियों के विकास, मूल्यांकन और विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कठिनाइयों की पहचान में मदद मिल सकती है।

पीएएल तकनीक की उपयोगिता बताते हुए कहा गया कि इसके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की गति, क्षमता और जरूरत के अनुसार अलग-अलग अध्ययन सामग्री एवं अभ्यास उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। वहीं, कहूट जैसे डिजिटल मंच के जरिए प्रश्नोत्तरी और खेल आधारित गतिविधियों से कक्षा शिक्षण को अधिक सहभागितापूर्ण और आनंददायक बनाया जा सकता है।

प्रशिक्षण में शिक्षकों ने विद्यालयी शिक्षण में तकनीकी नवाचार अपनाने की संभावनाओं को समझा। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य की शिक्षा में तकनीक के सहयोग से प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत सीखने की जरूरतों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों की डिजिटल दक्षता बढ़ाने के साथ विकसित राजस्थान-2047 के शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति को भी गति मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet