[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को, सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को, सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया

11 बजे तक जमा होंगे नामांकन, दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने का समय; जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

चूरू : जिला परिषद चूरू के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बुधवार, 25 नवंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में होगी। निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की बैठक शुरू होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।

कलक्टर ने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच करवाया जाएगा। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेशों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। उन्होंने जिला परिषद के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet