[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल:50 करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान का आरोप, मांगे पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल:50 करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान का आरोप, मांगे पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला

श्रीमाधोपुर मंडी में आढ़तियों की हड़ताल:50 करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान का आरोप, मांगे पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी में पूरे परिसर में नीलामी कराने की मांग को लेकर कच्चे आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। मंडी प्रशासन अब तक पूरे परिसर में नीलामी की व्यवस्था नहीं कर पाया है। व्यापारियों ने मांगें पूरी होने तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया है।

क वर्ग व्यापार संघ श्रीमाधोपुर के मंत्री प्रकाश जैन ने आरोप लगाया कि खरीददार व्यापारियों पर करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया है। तय समय पर भुगतान नहीं होने से मंडी में किसानों को भुगतान करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज भी नहीं दिया जा रहा है।

मांगें पूरी होने तक व्यापार बंद रखने का फैसला

विक्रेता व्यापारियों ने संगठन की आमसभा में निर्णय लिया कि जब तक पूरे मंडी परिसर में नीलामी की व्यवस्था नहीं होती और सभी व्यापारियों को बकाया राशि के साथ उस पर देय ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक व्यापार बंद रहेगा। व्यापारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले मंडी सचिव पिंकी बुगालिया ने दावा किया था कि मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी शुरू हो चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet