नीमकाथाना कॉलेज ने पीजी प्रवेश सूचियां जारी कीं:जूलॉजी में कटऑफ 86.87 प्रतिशत केमिस्ट्री में 84.44 प्रतिशत, प्रथम प्रतीक्षा सूची भी जारी
नीमकाथाना कॉलेज ने पीजी प्रवेश सूचियां जारी कीं:जूलॉजी में कटऑफ 86.87 प्रतिशत केमिस्ट्री में 84.44 प्रतिशत, प्रथम प्रतीक्षा सूची भी जारी
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंदकिशोर पटवारी गवर्नमेंट कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं के सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विभिन्न विषयों की मुख्य सूची एवं प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने 18 नवंबर को श्रेणीवार कटऑफ सूची जारी की।
जूलॉजी में सर्वाधिक कटऑफ रही
जारी मुख्य सूची के अनुसार जूलॉजी (प्राणीशास्त्र) विषय में सर्वाधिक कटऑफ 86.87 प्रतिशत रही। इसमें सामान्य वर्ग की छात्राओं की कटऑफ 86.87 और छात्रों की 83.58 प्रतिशत रही। केमिस्ट्री (रसायन) शास्त्र में सामान्य वर्ग की छात्राओं की कटऑफ 84.44 और छात्रों की 80.45 प्रतिशत रही। हिंदी में सामान्य वर्ग की छात्राओं की कटऑफ 76.72 और छात्रों की 72.20 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं, भूगोल में सामान्य वर्ग की कटऑफ छात्राओं के लिए 75.70 और छात्रों के लिए 73.06 प्रतिशत रही। इतिहास में छात्राओं की 76.06 और छात्रों की 69.78 प्रतिशत तथा राजनीति विज्ञान में छात्राओं की 77.41 और छात्रों की 73.42 प्रतिशत कटऑफ रही।
कॉलेज की ओर से हिंदी, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, बीएसटीसी, बीएड, ईएएफएम, रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र और प्राणीशास्त्र सहित विभिन्न विषयों की श्रेणीवार मुख्य सूची जारी की गई है। इसके साथ ही पहली प्रतीक्षा सूची का कटऑफ भी जारी किया गया है।
वेटिंग लिस्ट की कटऑफ भी जारी
प्रतीक्षा सूची में प्राणीशास्त्र की सामान्य वर्ग की कटऑफ 78.75 प्रतिशत, रसायन शास्त्र की 76.98 प्रतिशत, भौतिक शास्त्र की 69.24 प्रतिशत और भूगोल की 68.89 प्रतिशत रही। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया- छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर जारी प्रवेश सूचियों और कटऑफ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2549107


