खेतड़ी में बाइक को बस ने टक्कर मारी:युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर; कोलिहान नगर सड़क पर हादसा
खेतड़ी में बाइक को बस ने टक्कर मारी:युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर; कोलिहान नगर सड़क पर हादसा
खेतड़ी : खेतड़ी से कोलिहान नगर की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए।
खेतड़ी से कोलिहान नगर की तरफ जा रहा था बाइक सवार
जानकारी के अनुसार खेतड़ी निवासी राज (24) पुत्र दलीप बाइक पर सवार होकर खेतड़ी से कोलिहान नगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और उसे तुरंत उपचार के लिए खेतड़ी के अजीत अस्पताल पहुंचाया।
अजीत अस्पताल में डॉक्टर्स ने राज का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर घायल युवक के परिजन अस्पताल में पंहुंचे और उसे झुंझुनूं लेकर रवाना हुए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549029
