रैवासा धाम में 550 से अधिक गायों की पूजा:सरपंच बोले- गौ रक्षक युवाओं को एंबुलेंस देंगे; साध्वी ने कहा- दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करें
रैवासा धाम में 550 से अधिक गायों की पूजा:सरपंच बोले- गौ रक्षक युवाओं को एंबुलेंस देंगे; साध्वी ने कहा- दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करें
रानौली : रैवासा धाम के भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन समिति गौ सेवा केंद्र में गोपाष्टमी पर पूजन किया। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने गौवंश की पूजा की। गोशाला में 550 से अधिक गौवंश की सेवा की जा रही है। कार्यक्रम में साध्वी समदर्शी, पीठाधीश्वर शक्तिपीठ वात्सल्य धाम जयपुर मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री प्रहलाद राय शोभासरिया, डॉ. जयेश मित्तल और रैवासा के नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमावत शामिल थे।
महिलाओं ने गोशाला परिसर में गौवंश को भोग खिलाया और मंगल गीत गाए। समिति ने अतिथियों को गौवंश का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साध्वी समदर्शी ने कहा कि दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गौशाला में दूध, दही और घी नहीं बनाया जाता, बल्कि पंचगव्य तैयार किया जाता है।


सरपंच मुकेश कुमावत ने कहा कि गांव के गौ रक्षक युवाओं ने गौ सेवा के लिए एंबुलेंस की मांग की थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को गौ सेवा के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराएंगे, ताकि जरूरतमंद गौवंश की मदद की जा सके।
गौशाला अध्यक्ष पवन मोदी ने कहा कि गोशाला के संचालन और सेवा में महिलाओं का सबसे अधिक सहयोग रहा है। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष पवन मोदी, मंत्री बजरंगलाल पारीक, समिति के पदाधिकारी और सदस्य सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545978


