[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को बांटेंगे संविधान की पुस्तकें, 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को बांटेंगे संविधान की पुस्तकें, 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर

डॉ. भीमराव अम्बेडकर समता संस्था की बैठक में दो कार्यक्रमों का निर्णय, सरकारी विद्यालयों में होगा पुस्तक वितरण

पिलानी : डॉ. भीमराव अम्बेडकर समता संस्था पिलानी की बैठक रविवार को संस्था अध्यक्ष डॉ. हरिसिंह सांखला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दिनों में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संस्था सदस्य ललित ढेंढवाल ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान की पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वहीं, 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।

बैठक में महामंत्री ओमप्रकाश सुनिया, ईश्वरलाल, बाबूलाल पंवार, राजबीर दहिया, महेंद्र बाडेटिया, ललित ढेंढवाल, विद्याधर नारनौलिया, कपिल आर्यन गोठवाल और रणवीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet