[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

विश्व सड़क दुर्घटना स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम, बच्चों को पुतले के माध्यम से सीपीआर का प्रशिक्षण देकर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : विश्व सड़क दुर्घटना स्मृति दिवस पर रविवार शाम सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। शाम 5 बजे सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा। यहां श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्तियां जलाकर दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। सड़क दुर्घटनाओं में अपनों को खो चुके परिवारों के सदस्यों ने भी अपनी पीड़ा साझा की और आमजन से यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों को अभ्यास पुतले के माध्यम से सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता देकर किसी की जान बचाने में मदद की जा सके।

यातायात पुलिस उपाधीक्षक पूनम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हर व्यक्ति को स्वयं यातायात नियमों की पालना करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि सभी सुरक्षित घर पहुंच सकें।

जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने बताया कि राज्य सरकार और जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों की पालना में कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवारों को संबल देना और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने अपील की कि वाहन को दुरुस्त रखें, तेज गति से वाहन चलाने से बचें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि यातायात नियमों की पालना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet