चूरू में 22 नवंबर को होगा दुआ-ए-शिफा इज्तिमा
मदनी मरकज मस्जिद में सुबह 10:30 बजे होगा आयोजन, देश में अमन-चैन और लोगों की परेशानियों से निजात के लिए होगी सामूहिक दुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय की गौरी कॉलोनी स्थित मदनी मरकज मस्जिद फैजाने इश्के रसूल में रविवार, 22 नवंबर को दावते इस्लामी हिंद के शोबा रूहानी इलाज की ओर से दुआ-ए-शिफा इज्तिमा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
मदनी मरकज के इमाम ने बताया कि इज्तिमा में नशे से दूर रहने, बुराइयों से बचने, नेक राह अपनाने और अच्छे समाज के निर्माण को लेकर सुन्नतों पर आधारित बयान होगा। इसमें लोगों को अच्छे आचरण और सामाजिक सुधार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर परेशानहाल लोगों के इस्तिखारे किए जाएंगे तथा नमाजे हाजत जमात के साथ अदा की जाएगी। इज्तिमा के समापन पर देश में अमन-चैन, कारोबार में बरकत, पारिवारिक परेशानियों, कर्ज और अन्य समस्याओं से निजात के लिए सामूहिक दुआ की जाएगी। जरूरतमंदों को तावीज भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इज्तिमा में शामिल होकर दुआ में शिरकत करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2540637

