[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ISPL में झुंझुनूं के दो क्रिकेटरों का धमाका, 23.50 लाख रुपए में लगी बोली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

ISPL में झुंझुनूं के दो क्रिकेटरों का धमाका, 23.50 लाख रुपए में लगी बोली

नदीम धनुरी को अमिताभ बच्चन की माझी मुंबई ने 15.50 लाख में खरीदा, एजाज मंड्रेला चेन्नई सिंघम से 8 लाख में जुड़े

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : झुंझुनूं जिले के दो क्रिकेटरों ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के चौथे सीजन में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। नदीम धनुरी और एजाज मंड्रेला को फ्रेंचाइजी टीमों ने लाखों रुपए की बोली लगाकर अपने साथ शामिल किया है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

नदीम धनुरी को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फ्रेंचाइजी टीम ‘माझी मुंबई’ ने 15.50 लाख रुपए में खरीदा है। वहीं मंड्रेला के तेज गेंदबाज एजाज मंड्रेला को पिछले सीजन की विजेता टीम ‘चेन्नई सिंघम’ ने करीब 8 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ियों की कुल बोली 23.50 लाख रुपए रही।

नदीम का लगातार चौथा सीजन

नदीम धनुरी लगातार चौथी बार आईएसपीएल में खेलते नजर आएंगे। लगातार चार सीजन में चयनित होना उनकी मेहनत, प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। वहीं एजाज मंड्रेला अपनी तेज रफ्तार और धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चुनौती देंगे।

स्थानीय प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

जिले के दो खिलाड़ियों का देश की चर्चित क्रिकेट लीग में चयन होना स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। क्रिकेट प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet