सीकर में सरपंच चुनाव की तस्वीर साफ, 123 ग्राम पंचायतों में 704 प्रत्याशी मैदान में
चतुर्थ चरण में पांच पंचायत समितियों में होगा चुनाव, 951 नामांकन में से 947 वैध पाए गए, 242 ने वापस लिए नाम
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में सरपंच पद के चुनाव को लेकर नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले की पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए अब 704 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि चतुर्थ चरण में बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए कुल 951 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। संवीक्षा के दौरान इनमें से 947 नामांकन वैध पाए गए। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया में 242 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि एक अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुआ।
इस प्रकार सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 704 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। अब इन ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538481


