[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रस्सी पर खतरनाक करतब दिखाने वाली दो बच्चियों को कराया मुक्त, परिजनों को छत्तीसगढ़ लौटने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रस्सी पर खतरनाक करतब दिखाने वाली दो बच्चियों को कराया मुक्त, परिजनों को छत्तीसगढ़ लौटने के निर्देश

राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल की पहल, 24 घंटे में गृह राज्य लौटने के लिए किया पाबंद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल अधिकारों की रक्षा और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर बाल कल्याण समिति ने महत्वपूर्ण पहल की। सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने राहगीरों के सामने रस्सी पर चलने सहित जोखिम भरे करतब दिखाने के लिए मजबूर की जा रही दो नन्हीं बच्चियों को इस कार्य से मुक्त कराया। साथ ही उनके परिजनों को 24 घंटे के भीतर अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ लौटने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, कुछ घुमंतू परिवारों की ओर से राहगीरों का मनोरंजन करने के नाम पर छोटी बच्चियों से ऊंचाई पर बंधी रस्सी पर चलने और अन्य जोखिम भरे करतब करवाए जा रहे थे। ऐसे कार्यों से बच्चों की सुरक्षा और जीवन पर गंभीर खतरा बना रहता है। साथ ही यह बाल अधिकारों का उल्लंघन और बालश्रम से जुड़ा गंभीर मामला है।

मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने संबंधित परिजनों को पाबंद किया। उन्होंने बच्चियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के जोखिम भरे करतब नहीं करवाने और उनकी नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आमजन से अपील, करतब दिखाने वाले बच्चों को नकद पैसे न दें

जितेंद्र गोयल ने आमजन से अपील की कि सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर छोटे बच्चों से रस्सी पर चलने, खतरनाक करतब या अन्य जोखिम भरे प्रदर्शन करवाने वाले परिवारों को नकद पैसे न दें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों पर पैसे मिलने से बच्चों को जोखिम भरे कार्यों में लगाने की प्रवृत्ति बढ़ती है। आमजन की थोड़ी सी जागरूकता बच्चों का बचपन सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए। बच्चों का बचपन जोखिम भरे करतबों और मजबूरियों में नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा और खुशियों के बीच गुजरना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet