पंचायत चुनाव का आखिरी चरण: आज थमेगा प्रचार, कल रवाना होंगे मतदान दल
खेतड़ी, बबाई, अलसीसर व मंडावा में 303 प्रत्याशी मैदान में, शनिवार को 115 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान
झुंझुनूं : जिले में चल रहे पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को मतदान दल चार पंचायत समितियों में मतदान करवाने के लिए रवाना होंगे। अंतिम चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
चौथे और अंतिम चरण में मंडावा, अलसीसर, खेतड़ी व बबाई पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए रविवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे तथा 16 नवंबर को मतदान होगा।
अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही जिले की सभी 14 पंचायत समितियों, जिला परिषद के 41 वार्डों और 389 ग्राम पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
खेतड़ी में सबसे ज्यादा 113 प्रत्याशी मैदान में
अंतिम चरण में मंडावा पंचायत समिति में 50, खेतड़ी में 113, बबाई में 79 और अलसीसर पंचायत समिति में 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 6 तक में 23 तथा वार्ड संख्या 22 से 27 तक में 24 दावेदारों के बीच मुकाबला है। चुनाव परिणाम आने के बाद जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी।
मंडावा-अलसीसर में सरपंच पद के लिए कड़ा मुकाबला
मंडावा विधानसभा क्षेत्र की मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों में सरपंच पद को लेकर खासा चुनावी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडावा की 27 और अलसीसर की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 250 से अधिक दावेदार सामने आए हैं। दोनों पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में औसतन 5 से 8 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्यों की सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता भी गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2529932


