नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद जागीरदार का किया सम्मान, साफा पहनाकर दी बधाई
नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद जागीरदार का किया सम्मान, साफा पहनाकर दी बधाई
निहालोठ : राव श्योचंद राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट निहालोठ के मुख्य ट्रस्टी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव व झुंझुनूं जिला प्रभारी एडवोकेट डॉ. उमराव सिंह यादव ने अपने पैतृक गांव निहालोठ प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत रायपुर अहीरान की नवनिर्वाचित सरपंच सविता यादव के प्रतिनिधि एवं उनके ससुर महावीर प्रसाद जागीरदार का सम्मान किया।
डॉ. उमराव सिंह यादव ने अपने आवास पर महावीर प्रसाद जागीरदार को साफा और ट्रस्ट का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा सरपंच चुनाव में जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच सविता यादव के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में डॉ. यादव के परिजनों के साथ ट्रस्ट के ट्रस्टी महिपाल सिंह यादव (अध्यापक) एवं ट्रस्टी ज्ञानवती यादव ने भी महावीर प्रसाद जागीरदार को बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2529932

