[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवेली की रजिस्ट्री के बदले 6.5 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, बबाई के नायब तहसीलदार पर मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

हवेली की रजिस्ट्री के बदले 6.5 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, बबाई के नायब तहसीलदार पर मामला दर्ज

7 लाख रुपए से शुरू हुई थी सौदेबाजी, एसीबी के गोपनीय सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि

बबाई : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झुंझुनूं ने बबाई उप तहसील कार्यालय में कार्यरत नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। नायब तहसीलदार पर भूखंड के विक्रय पत्र (सेल डीड) की तस्दीक करने की एवज में 6.5 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पाटन निवासी परिवादी अनिल कुमार ने एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसने अपने दो साझेदारों के साथ बबाई स्थित पुश्तैनी हवेली और भूखंड, जिसका कुल क्षेत्रफल 1944.45 वर्ग मीटर है, में से 217.43 वर्ग मीटर व्यावसायिक तथा 947.89 वर्ग मीटर आवासीय भूमि दिल्ली की कंपनी यंगी ग्लोबल बिजनेस कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड को बेची थी।

इस भूमि के विक्रय पत्र की क्रेता के पक्ष में तस्दीक करवाने के लिए जब अनिल कुमार उप तहसील कार्यालय बबाई में नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव से मिले तो उन्होंने पूरी जमीन को व्यावसायिक बताते हुए आवासीय श्रेणी में तस्दीक करने के बदले 7 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। परिवादी ने इतनी राशि देने में असमर्थता जताई तो कथित तौर पर सौदेबाजी के बाद 6.5 लाख रुपए लेने पर सहमति बनी।

गोपनीय सत्यापन में सही पाई गई शिकायत

परिवादी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने गोपनीय तरीके से उसका सत्यापन करवाया। इसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर एसीबी ने नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22